सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
भाजपा के स्थानीय मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडल अध्यक्ष भगवती हलधर ने जिला अध्यक्ष संध्या पावर की सहमति से 41 सदस्यीय टीम बनाई है। बिन्देश पात्र और अनुराग पाण्डेय को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित:41 सदस्यीय टीम में 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री समेत 14 महिलाएं शामिलमंडल अध्यक्ष भगवती हलधर भाजपा के स्थानीय मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिला अध्यक्ष संध्या पावर की सहमति से 41 सदस्यीय टीम बनाई है। कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष और तीन मंत्री नियुक्त किए गए हैं। एक कार्यालय प्रभारी और एक मीडिया प्रभारी भी चुने गए हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए टीम में 14 महिलाओं को स्थान मिला है।
उपाध्यक्ष पद पर फिरोज खान, तेजप्रकाश अंगिरा, फातिमा बेगम और राजेंद्र प्रजापति को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर युधिष्ठिर जैन, कृष्ण कुमार गुप्ता और नरेंद्र मेश्राम को चुना गया है। उज्जवल सोनी को मीडिया प्रभारी और संदीप नाथ को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
शहर मंडल सदस्य गोविन्द भोयर, संतोष गोटा, अनूप भट्टाचार्य, रोशन गोलछा, साधना भौमिक,वर्षा नाग, हृदय वर्मा,रेखा सरकार,सनी ठाकुर,मनमती,श्रीगती भारती आल्हा,रनोति भूआर्य,मंजुला मण्डल,रानो अधिकारी,महिना,अतुल नेताम,प्रितेश जैन,फलमत कौर, बंशीलाल कश्यप,कविता हीरा,कृति पोटाई, एस. बेलसरिया, देवशंकर भोयना , रविन्द्र नाग को शामिल किया है।
मंडल अध्यक्ष भगवती हलधर ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पावर ने कहा कि सभी पदाधिकारी जनसेवा को प्राथमिकता देंगे, वे संगठन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।



