चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट :-
सूरजपुर. आज अनिश्चितकालीन आंदोलन का 9वा दिन जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियो की सुध लेते हुए भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी चांदनी कवर,वन विभाग के परिक्षेत्राधिकारी, विद्युत विभाग के जिला अधिकारी को आंदोलन स्थल पर भेजा।

आंदोलनकारियो से सार्थक चर्चा पहल करते हुए आंदोलनकारियो का विश्वास हासिल कर बात की। जिसमे विद्युत विहीन ग्रामों के प्रतिनिधीयों के समक्ष विधुत विभाग, राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा उच्च कार्यालय को प्रेषित प्रस्ताव की जानकारी एवं वन विभाग से प्राप्त अनापत्ति की जानकारी दी गई।

अविद्युतकृत ग्रामों में विद्युत लाईन में विस्तार के प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने उपरान्त अविलम्ब कार्य प्रारंभ करने की बात कहते हुए आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधी के साथ ग्रामीणों के समक्ष कार्य स्वीकृति हेतु 3 माह के समय पर सहमति देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल को शांति पुर्वक समाप्त करवाया है।




