सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर में आज विशेष पिछड़ी जनजाति अबूझमाड़ीया समाज के तत्वाधान में एक विशाल महासम्मेलन का आयोजन आश्रम रोड स्थित अबूझमाडिया समाज भवन में किया गया |
जहां समाज को संगठित करके जागरूकता, सांस्कृतिक चेतना जगाने व एकता और भाईचारा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सम्मेलन किया गया सम्मेलन में 11 मुख्य बिंदुओ पर ध्यान दिया गया |
जहां जिले के अबूझमाड़ से आय हजारों की संख्या में समाज के लोग पहुंचे,,सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए,,इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि अधिकारी, कर्मचारी, और नागरिक मौजूद रहे|



