सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए नारायणपुर पुलिस ने दिनांक 30-12-2025 को जादू-टोना के संदेह पर शेली बाई मेटामी हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि दिनांक 30.12.2025 को सायं लगभग 19:00 बजे, पत्नी शेली बाई मेटामी, पति लक्ष्मण मेटामी, उम्र 48 वर्ष, को मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे एवं साथियों के द्वारा मृतका के घर में जबरन प्रवेश कर लकड़ी के डंडे एवं फरसा के बेंट से सिर एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या कर दिया गया था।
उक्त घटना के संबंध में थाना सोनपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-103, 191(1), 351 (2) एवं 25. आयुध अधिनियम के अंतर्गत अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
- पंण्डीराम वडडे पिता स्व आयतुराम उम्र 42 वर्ष साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर छ.ग.
- सुक्कु वडडे उर्फ मंगतु पिता सोनु वडडे उम्र 35 वर्ष साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर
- संतु ध्रुवा उर्फ बोड़से पिता स्व ईरपाराम उम्र 21 वर्ष साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर
- नरसिह वडडे पिता सोनु वडडे उम्र 28 वर्ष साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर
- राजेश वडडे उर्फ बाण्डा पिता सोनु वडडे उम्र 24 वर्ष सभी साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर



