रायपुर : स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच नववर्ष के आगमन पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ।
भेंट के दौरान मंत्री श्री यादव ने राज्यपाल को नए वर्ष की बधाई देते हुए राज्य के शिक्षा एवं ग्रामोद्योग से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। राज्यपाल रमेन डेका ने मंत्री को नववर्ष की शुभेच्छाएं देते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए सकारात्मक प्रयासों की कामना की।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



