सुरेश सोनी की रिपोर्नाट :-
रायणपुर | जिला पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने संकल्प 2026 “शांतिपूर्ण एवं समृद्ध नारायणपुर” के लक्ष्य पर केंद्रित क्राइम मीटिंग ली। बैठक में लंबित अपराधों, मर्ग और गुम इंसानों के मामलों की समीक्षा की गई और हर अपराध के समाधान के लिए समय-सीमा तय की गई।
एसपी ने कहा कि पीड़ित अपनी शिकायतें थाने/कैम्प में या टेलीफोन के माध्यम से साझा कर सकते हैं, और पुलिस इसे न्याय केंद्रित तथा त्वरित तरीके से हल करेगी। उन्होंने अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और आम नागरिकों का विश्वास अर्जित करने पर जोर दिया।
बैठक में नक्सल अभियान तेज करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और शांति बनाए रखते हुए नक्सल उन्मूलन को प्राथमिकता देने की रणनीति पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों को उच्च स्तरीय अनुशासन, साफ-सुथरी वर्दी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में कई उपलब्धियां हासिल की हैं:
- 27 नक्सल सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप खोले गए।
- 43 ईनामी नक्सली मारे गए, 78 गिरफ्तार किए गए और 298 ने आत्मसमर्पण किया।
- 135 गांवों को नियद नेल्लानार योजना के तहत सभी सुविधाओं से जोड़ा गया।
- 111 चोरी/गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए गए।
- साइबर ठगी के 20 मामलों में ₹57,57,386 पीड़ितों को लौटाए गए।
- 88 साइबर जागरूकता अभियान में 17,536 लोग लाभान्वित हुए।
एसपी ने यातायात प्रबंधन और हेलमेट नियमों का पालन, नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ कार्रवाई, शहरों में संध्या एवं रात्रि गश्त, CCTV निगरानी और गुण्डा-बदमाशों की सूची अद्यतन करने पर भी जोर दिया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा, अजय कुमार, सुशील कुमार नायक, ऐश्वर्य चंद्राकर समेत अन्य अधिकारी और थाना प्रभारियों ने भाग लिया।



