रूपचंद जैन की रिपोर्ट :-
बालोद | गुंडरदेही | 20 जनवरी 2026 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को साहू सदन गुंडरदेही में आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कचरु साहू का कांग्रेसजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक की शुरुआत निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज साहू के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष कचरु साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कचरु साहू ने अपने संबोधन में पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया और इसे आम जनता तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही 30 जनवरी को ग्राम सिकोसा में ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की।


उन्होंने एस.आई.आर. (Special Intensive Revision) को गंभीरता से लेते हुए सभी बूथों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का भी आग्रह किया। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए मनरेगा बचाओ संग्राम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में महामंत्री तामेश्वर देशमुख ने आभार प्रदर्शन किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत बालोद की पूर्व अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय साहू, नुरुल्ला खान, अश्वनी सोनकर, मंडल अध्यक्ष सलीम खान, मानसिंह देशलहरा, तरुण साहू, रूपचंद जैन, जनपद सदस्य रीना देशमुख, विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर, पार्षद फैज बख्स, एनएसयूआई अध्यक्ष उस्मान रजा सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



