सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर :- नारायणपुर में आज केंद्रीय बजट को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने प्रेस वार्ता कर बताया कि केंद्रीय बजट को जनता के उम्मीद और आकांक्षा के अनुरूप बताया। केंद्रीय बजट को समावेशी विकास, गरीबी उन्मूलन आर्थिक सशक्तिकरण पर की दिशा मे महत्वपूर्ण बताया। लटिया ने बताया की बजट को मुख्यत: तीन भागों में बांटा गया है|
जिसमें बजट को लोगों के मंशा और आकांक्षा के अनुरूप बताया है ,वहीं दूसरा आर्थिक सशक्तिकरण और तीसरा सबका साथ सबका विकास बजट की मुख्य बातें रही, इस बजट में 7 हाई स्पीड ट्रेन की सौगात भारतवासियों को दिया गया,स्वास्थ्य क्षेत्र दृष्टि कोण से यह बजट काफी महत्वपूर्ण है, जेनेरिक दावों को हर भारतीय तक पहुंचाने|
,आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को सस्ता इलाज और सुगम बनाना बताया, बजट में राव घाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई,मोदी सरकार के द्वारा सभी जिला मुख्यालय में महिला हॉस्टल बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है, पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं|
जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगी इस बार केंद्रीय बजट में 4000 ई बस लाने की योजना है ,जिससे लोगों को यातायात में सुगमता होगी,आयकर में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है पीएम सूर्य घर योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही छत्तीसगढ़ में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है|



