तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवम छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण जिले में फलदार पेड़ लगाए जा रहे हैं इसी कड़ी में आज बखारूपारा स्तिथ स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर एवम स्कूल मैदान के चारों ओर हरे भरे पेड़ जिसमें नारियल, जामुन, लीची, आम के पौधों का रोपण किया गया|
उक्त कार्यक्रम मैं सी आर पी एफ के अधिकारी और जवान भारी संख्या में उपस्थित रहे। वृक्षा रोपण कार्यक्रम की शुरुवात एक पेड़ मां के नाम के तहत सहायक कमांडेड रोशन सिंह असवाल ने नारियल का पौधा लगा कर किया वहीं साथ में सी आर पी एफ के अधिकारी, जवान, स्कूल के प्रधान अध्यापिका महेश्वरी देहारी के मार्गदर्शन में, अनिता धनकर, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद देवांगन, सुरेश कुलदीप, एवम स्टाफ के साथ साथ स्कूल के बच्चे वृक्षारोपण में भाग लिए|



