गणेश भोय ब्यूरो चीफ
ग्राम पंचायत खरकट्टा (विकासखंड पत्थलगांव) में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की बयार बह रही है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण एवं यादव समाज के विशेष सहयोग से ‘अखण्ड श्री विष्णु नाम महायज्ञ अष्टप्रहरी’ का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति भाव से सराबोर यह पारंपरिक कार्यक्रम पिछले 11वर्षों से क्षेत्र में निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।
तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
कार्यक्रम का शुभारंभ 29 मार्च को अधिवास (कलश स्थापना) के साथ हुआ। जहां गांव के मुख्य नदी से महिलाएं एवं बालिकाओं के द्वारा पारंपरिक वस्त्र पहन कर नदी से जल भर कर यज्ञ मंडप लाया गया साथ ही स्थानीय कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन कर कलश यात्रा किया गया।
30 मार्च सोमवार को सुबह से नामोच्चारण का सिलसिला शुरू हुआ, जो 24 घंटे अनवरत चलता रहा। आज, 31 मार्च (मंगलवार) को महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) के साथ इस गरिमामयी आयोजन का समापन किया जा रहा है। यज्ञ का सफल संचालन यज्ञाचार्य पं. अश्वनी महाराज जी (पालीडीह) और पं. मणी वैष्णव जी (तमता) के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस महायज्ञ में क्षेत्र की विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। खरकट्टा, बालाझर, झेंडेकेला, इल्ला, करंगाबहला, बतराबहला, ठाकुरमुंडा, लिपटी, कछारसींघार, पाकरगांव, मरालई और रनई जैसे गांवों की मंडलियों ने हरे राम-हरे कृष्ण के महामंत्र से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।
यादव समाज और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी
यादव समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन पूरे गांव और समाज की एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा एवं इनको दी गई थी विशेष जिम्मेदारी
अध्यक्ष: प्रेम कांत यादव
,उपाध्यक्ष: लोचन यादव,सचिव: सुशील कुमार यादव साथ ही पदम यादव, मधु यादव, थोविरो यादव, शंकर यादव, कैलाश यादव, योगेश यादव, भरत राम यादव, गंगा धर यादव, यदु मणि यादव, मुनेश्वर यादव, रोहित यादव, कृष्णा यादव, मोहन यादव, ललित कुमार यादव, ओंकार यादव, निधि यादव सहित समस्त ग्रामवासियों और मातृशक्ति (महिलाओं) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में श्री श्री 1008 श्री कपिलदास बाबा जी (किलकिला) और कीर्तन गुरु श्री विद्याधर बारिक जी (गुला) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ






