रोहित यादव की रिपोर्ट;-
कवर्धा 5 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भोरमदेव में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 7 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 7:30 बजे भोरमदेव पहुंचेंगे। पुष्प वर्षा के बाद मुख्यमंत्री 8 बजे कवर्धा पहुंचेंगे और 8:30 बजे बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन और अभिषेक करेंगे। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। इस अनोखे आयोजन को लेकर स्थानीय कांवड़ियों और बोल बम समिति में काफी उत्साह है।



