नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत कलमानार के आश्रित गांव कंगाली के ग्रामीण आज अपने मूलभूत समस्याओं को लेकर तपती गर्मी में बड़ी संख्या कलेक्ट्रेट पहुंचे ,आजादी के 78 साल बाद भी अबूझमाड़ के कंगाली में सड़क, स्वास्थ्य ,शिक्षा नहीं पहुंच पाई, ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपनी मांग सुशासन तिहार में जन दर्शन के कार्यक्रम में भी बताया पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई,बड़ी संख्या में ग्रामीण समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट आ रहे हैं, सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती जिससे बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर कंगाली के ग्रामीण आज भी अपनी समस्याओं को लेकर जूझ रहे हैं, बरसात के मौसम में जान जोखीम में डालकर राशन लेने अस्पताल हाट-बाजार अपने जरूरतमंद चीजों को लेने आना जाना करते है, बारिश में रास्ते दलदल में तब्दील हो जाते हैं, आज बड़ी संख्या में महिलाएं दुध पीते बच्चों के साथ एवं बुजुर्ग युवा,भीषण गर्मी में कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा, नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन ने 2 सप्ताह का बोलकर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया,



