रायपुर। राजधानी रायपुर में बुलंद टाइम्स के लिए ब्यूरो चीफ अनीष मिश्रा की रिपोर्ट, लगातार दूसरे दिन शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली। दिन भर भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम होते ही तेज आंधी, तूफान और रिमझिम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन बिन मौसम हुई इस बारिश ने शादी-विवाह के सीजन में लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं।
मंगलवार शाम अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल उड़ती नजर आई और कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इन दिनों शहर में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में अचानक आई आंधी और बारिश के कारण खुले मैदानों और गार्डन में आयोजित कार्यक्रमों में अव्यवस्था की स्थिति बन गई। कई जगह टेंट और सजावट को नुकसान पहुंचा, वहीं मेहमानों और आयोजनकर्ताओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भी बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेनी पड़ी।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बारिश के दौरान वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि तेज गर्मी से परेशान लोगों ने ठंडी हवाओं और बारिश का आनंद भी लिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी शाम के समय मौसम में बदलाव, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
ब




