सुरेश सोनी
स्थान : नारायणपुर, छत्तीसगढ़
135वीं वाहिनी BSF द्वारा सीओबी कचपाल से विशेष सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।
अभियान के दौरान ग्राम जड्डा , थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर के नज़दीक एक मिलिशिया सदस्य पकड़ा गया |
सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित हिंसक गतिविधियों को विफल करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।
इस ऑपरेशन की अगवायी निरीक्षक रोहित यादव , श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव , ए सी , वह श्री डी के एक्का , डी सी , द्वारा की गई .
इस ऑपरेशन मैं श्री धर्मेंद्र नाथ सिंह, कमांडेंट डिज़िग्नेट की अहम भूमिका रही ,
श्री धर्मेंद्र नाथ सिंह, कमांडेंट डिज़िग्नेट, 135 वी वाहिनी , सीमा सुरक्षा बल द्वारा आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने हेतु वह पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर अभियान कर रहे हैं।



