डॉ अमरनाथ सोनी अपने जीवन काल मे पदों पर आसीन रहते हुए जिला एवं प्रदेश स्तर को पार करते हुए आज नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बने इस मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि चाणक्य जी ने सोनी जी के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए आज उनको अपने संगठन पर कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में जवाबदारी सौंप कर पूरे देश में संगठन के विस्तार के लिए प्रदेश स्तर पर कार्यकारी गठन करने की बात कही इस खबर को सुनते ही स्वर्णकार समाज के साथ-साथ जिला जांजगीर चाम्पा के सभी सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाइयां दी सोनी जी 90 के दशक उम्र के पड़ाव को पार करते हुए योग एवं प्राणायाम के बल पर आज भी उन्होंने नौजवानों की तरह ऊर्जा भरी हुई दिखाई पड़ती है उन्होंने प्रवेश के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतो का भी संगठन में भागीदारी निभाते हैं वर्तमान में स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं एवं लंबे अर्से से खादी ग्रामोद्योग का कार्यभार संभाल रहे हैं विद्यार्थी जीवन में अनेक पदों पर रहते हुए कुश्ती मे अनेकों बार अखाड़ा में पहलवानी भी कर चुके हैं साथ ही साथ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से जिले के संगठन में भी दायित्व निभा रहे हैं इन्हीं सब अनुभव को देख परख कर आज उन्हें नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पर सुशोभित किया गया है



