जांजगीर-चांपा —
पूर्व मध्य शाला सुकली में प्रवेश उत्सव मनाया गया—-
जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक साला सुकली में प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष शिक्षा ब्लॉक ऑफीसर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने शिक्षा के देवी माता सरस्वती का पूजन वंदन कर कार्य का शुभारंभ किया विद्यालय के तीन विद्यार्थियों को अन्य शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने पर प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मानित कर सभी अपने-अपने उद्बोधन से छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए बढ़ चढ़कर गांव के अंदर जा जाकर कोई भी छात्र छूटने न पाए इसके लिए विद्यालय के शिक्षकों को विनम्रता पूर्वक आग्रह भी किया एवं साथ ही साथ विद्यालय में पालको की सम्मेलन कराने की भी बात रखी एवं सभी छात्र-छात्राओं को नव प्रवेश के लिए बधाइयां दी! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के सभापति श्रीमती प्रियंका सिंह भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ग्राम के सरपंच सुरेंद्र धनराज जी ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी श्री पाटले जी शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सिंहक्षत्रिय जी स्कूल के प्रधान पाठक श्री तुलाराम कश्यप जी प्रधान पाठक एवं कवि श्री बोधी राम साहू जी वह स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा सभी विद्यार्थियों को शाला गण वेश के साथ-साथ पुष्पमाला तिलक लगाकर पुस्तक कॉपियों पेन प्रदान की अंत में सभी को मिठाइयां बाट कर धूमधाम से उत्सव मनाया
ब्यूरो चीफ रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
बुलंद टाइम न्यूज़ जांजगीर-चांपा





