Oplus_131072
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा अवस्थी का मैनपुर मे भाजपाईयो ने किया जोरदार स्वागत।
बुलंद टाइम्स न्यूज़, गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा अवस्थी मैनपुर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मे क्षेत्र भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियो से चर्चा किया और राज्य तथा केन्द्र सरकार के योजनाओ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को योजनाओ का लाभ दिलाने की अपील किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा राज्य के विष्णुदेव साय सरकार और केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा गरीब महिला, किसान, युवा सभी वर्गो के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है जो अपने आप मे एक मिशाल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास निर्माण के संकल्प को तेजी से पूरा कर रही है मुख्यमंत्री की प्रथम कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं साथ ही आवास प्लस योजना की पात्रता में शिथिलता देकर अधिक से अधिक पात्र सरकारी योजनाओं का सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को तीर्थ यात्रा का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्रीमति विभा अवस्थी ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष गरीब कल्याण सुशासन महिला सशक्तिकरण युवा शक्ति को समर्पित रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, स्वच्छता मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गरीब कल्याण अन्ना योजना आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, लखपति दीदी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि योजनाएं धरातल पर लागू की है। वहीं करोड़ों भारतीयों का आशा विश्वास का केंद्र बने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ अंत्योदय के मूल मंत्र की भावना को आत्मसात किये मोदी जी ने गरीबी हटाई। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित योगेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू, सरिता सेन, गुरूनारायण तिवारी, कुमारी बाई पटेल, घनश्याम मरकाम, दिनेश सचदेव, सुहागा पाड़े, गौरी मरकाम, टंकेश्वरी कश्यप, केसर ठाकुर, प्रमिला सोनवानी, शांति जगत, रामस्वरूप साहू, तुलसी राठौर, दिलीप साहू, रामदास वैष्णव, मनोहर बघेल, नंदकिशोर चौबे, समन यादव, अनुज कश्यप, गोविंद राम, रोहित नायक, हेमंत साहू, अजय बघेल, मनोज निर्मलकर, कोमल सोनवानी, दाउलाल ध्रुव, उपेन्द्र साहू, जनक यादव, सुधीर ठाकुर, दुलार सिन्हा, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



