Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़/अमित दुबे
बिलासपुर। कोटा विधानसभा के बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में युवा कांग्रेस नेता इमरान खान ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय इमरान खान इससे पहले कोटा विधानसभा कांग्रेस के महासचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
इमरान खान ने अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का लगातार प्रयास किया। वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं। यही कारण है कि बेलगहना ब्लॉक के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व पर विश्वास जता रहे हैं।

अपनी उम्मीदवारी पर इमरान खान ने कहा, “मैंने हमेशा संगठन को परिवार मानकर ईमानदारी और निष्ठा से काम किया है। यदि पार्टी और कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिला तो बेलगहना ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, हर कार्यकर्ता को सम्मान दिलाने तथा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करूंगा। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा और नई पहचान देना है।”
ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इमरान खान का अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी पकड़ उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत दावेदार बनाती है।



