Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़/बसंत कुमार
सारंगढ़/कोरबा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद (दिल्ली) छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा संगठन के विस्तार, मजबूती और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। परिषद के प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति और अनुशंसा के उपरांत श्री जसवंत कुमार सोनी (निवासी: विकास नगर वार्ड, कोण्डागांव) को छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का सह संयोजक एवं प्रभारी (बस्तर संभाग) नियुक्त किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति व अनुशंसा पत्र जारी…
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन की आधिकारिक प्रक्रिया और तय नियमों के तहत की गई है। परिषद के प्रदेश मुख्य महासचिव व संगठन महामंत्री डॉ. विपेन्द्र कुमार महेश द्वारा जारी अनुशंसा पत्र (सीजी/ए आई पी पी/2026/77) के माध्यम से प्रदेश प्रभारी एवं संयोजक माननीय श्री लिल्लू राम केंवट जी को इस पद हेतु प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे बस्तर संभाग की संयोजक एवं प्रभारी आदरणीय सुश्री पद्मा ध्रुव जी के अनुमोदन के बाद अंतिम रूप दिया गया। संगठन द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति प्रमाण पत्र (क्र. AIPP/CG/2026/306) के साथ इस नियुक्ति की विधिवत घोषणा कर दी गई है।
पंचायत सशक्तिकरण और ग्राम विकास का संकल्प…
अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री जसवंत कुमार सोनी अपने दीर्घकालिक सांगठनिक अनुभव, कार्यक्षमता और जनसेवा की उत्कृष्ट भावना के बल पर पंचायत प्रतिनिधियों के हितों की रक्षा करने में सफल होंगे। उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के संविधान, नियमों और दिशा-निर्देशों के अधीन रहकर पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करेंगे और जनहित के कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारी को मिला चौतरफा अनवरत बधाई संदेश
श्री सोनी की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति होने के बाद अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के समस्त प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों सहित कर्मठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें हृदय से बधाई दी है। राष्ट्रीय महासचिव सदस्य माननीय श्री घनश्याम यादव जी, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश कुमार केंवट जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है।



