Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष घनश्याम रात्रे का जन्मदिन बड़े ही उत्साह, आत्मीयता और सेवा भाव के साथ मनाया।
जन्मदिन के अवसर पर घनश्याम रात्रे ने सर्वप्रथम रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद गरीब, जरूरतमंद एवं भिक्षुओं कोसी फल एवं मिठाइयों का वितरण कर अपने जन्मदिन की शुरुआत सेवा और मानवता के संदेश के साथ की।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री रात्रे का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घनश्याम रात्रे सदैव जनसेवा, संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं तथा उनका मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर घनश्याम रात्रे ने सभी शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी दिन है। माँ महामाया का आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा उत्सव है।
मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने मुझे इतना स्नेह और सम्मान दिया। भविष्य में भी संगठन की मजबूती, समाज की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।”
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने घनश्याम रात्रे को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, सामाजिक समरसता और सेवा भावना से ओतप्रोत रहा।



