Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा रतनपुर मंडल द्वारा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रतनपुर स्थित रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रभावी रूप से जोड़ना था।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है और भारतीय जनता पार्टी संगठन को तकनीक के साथ निरंतर आगे बढ़ा रही है। डिजिटल लर्निंग जेसी (DLP) कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए वे संगठन की नीतियों, योजनाओं, प्रशिक्षण सामग्री एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में DLP से जुड़कर अपने ज्ञान एवं संगठनात्मक क्षमता का विकास करें।
भाजपा युवा मोर्चा रतनपुर मंडल अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी ने कहा कि युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म युवाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और कार्यपद्धति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा कार्यकर्ता DLP पर पंजीयन कर नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करे, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के उपयोग, पंजीयन प्रक्रिया एवं इसके विभिन्न लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं युवा मोर्चा की गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी, महामंत्री दीपेश जलकारे, राहुल कश्यप, ऋषि सोनी, शंकर राव, संदीप राव, कुणाल सारथी, भूखन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।



