Oplus_131072
‘पंचायत से पार्लियामेंट तक’ ग्राम विकास की परिकल्पना को साकार करने जुटेंगे देश के पंचायत प्रतिनिधि।
बुलंद टाइम्स न्यूज/बसंत कुमार
सारंगढ़-बिलाईगढ़। अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली (छत्तीसगढ़ राज्य इकाई) द्वारा आगामी 19 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से पांच अधिकृत प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी गई है। परिषद के प्रदेश मुख्य महासचिव, संगठन महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी डॉ. विपेन्द्र कुमार महेश द्वारा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष माननीय डॉ. अशोक चौहान जी को इस संबंध में आधिकारिक सूची भेजकर सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
अलीगढ़ के नेताजी सुभाष सभागार में आयोजित होने वाले इस संयुक्त राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के पंचायत प्रतिनिधि जुटेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बलवंत राय मेहता और लोक नायक जय प्रकाश नारायण की परिकल्पना के अनुरूप ग्राम पंचायतों को विकसित, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर, सुदृढ़ एवं सशक्त बनाना है।

अधिवेशन में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले 5 प्रमुख पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. श्री घनश्याम प्रसाद यादव (राष्ट्रीय महासमिति सदस्य, दिल्ली)
2. श्री डॉ. लिल्लू राम केंवट (प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी, छत्तीसगढ़)
3. श्री सुरेश कुमार केंवट (प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़)
4. श्री डॉ. विपेन्द्र कुमार महेश (प्रदेश मुख्य महासचिव, संगठन महामंत्री, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़)
5. श्री बिरजू राम खाण्डे (जिला महासचिव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़)
अखिल भारतीय पंचायत परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उक्त सभी अधिकृत प्रतिनिधियों की रेल यात्रा (ई-टिकट) एवं अधिवेशन में सहभागिता की आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि यह संयुक्त राष्ट्रीय अधिवेशन देश भर में पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण, विकेंद्रीकरण और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।



