Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में मछली चोरी के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्रा निवासी तीरथ यादव और श्याम सिंह शनिवार रात करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल से खुंटाघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सफेद रंग की स्कॉर्पियो सवार गोलू धीवर ,अनीश धीवर एवंआधा दर्जन लोगों ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद दोनों परअनीश धीवर, गोलू धीवर एवं आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि श्याम सिंह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले, जबकि तीरथ यादव को हमलावरों ने खेत की ओर ले जाकर बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।



