रात में यात्री बस को बीच सड़क मे घंटे भर रोककर जमकर मचाया हंगामा विडियो वायरल होने पर अब कार्यवाही की लटकी तलवार।
पुलिस के समझाइस के बाद भी वन अफसर अपनी दबंगाई दिखाता रहा, एफ आई आर करने की मांग।
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे 130सी मुख्य मार्ग में रात 11 बजे के आसपास एक यात्री बस को वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा मामुली से बात पर बीच सड़क में बस को घंटो रोककर दंबगाई दिखाते हुए ड्राईवर के साथ जमकर गाली गलौज किया गया और बस में सवार महिलाए , बच्चे, तथा बुजुर्ग व यात्रीगण परेशान होते रहे एक जिम्मेदार शासकीय वन विभाग के अधिकारी द्वारा इस तरह की कृत्य के विडियों सामने आने के बाद लोगो में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और मामले की शिकायत अब वनमंत्री से कर रेंजर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराते कार्यवाही करने की मांग किया गया है रेंजर द्वारा घंटो बस को रात में नेशनल हाईवे में रोककर उसके सामने अपने कार को खड़ा कर गाली गलौज, दादागिरी करने पर इसकी शिकायत यात्रियों और बस चालक द्वारा रात में ही 112 में शिकायत किया गया इसके बाद पुलिस वालो के समझाईस का भी असर वन अफसर पर दिखाई नही दे रहा है नशे में चूर वन अफसर पुलिस के जवानो के साथ भी बहस करते नजर आ रहा है जिसके कारण क्षेत्र के लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिल राहा है
गरियाबंद जिले में यात्री बस को बीच सड़क पर रोककर वन विभाग के अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. अधिकारी ने कार को साइड नहीं मिलने पर बस का रास्ता रोका और चालक से गाली-गलौज की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला मैनपुर विकासखण्ड के इंदागांव थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे शारदा ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्रियों को लेकर देवभोग की ओर जा रही थी. इसी दौरान मैनपुर-देवभोग नेशनल हाईवे-130सी पर ध्रुर्वागुड़ी कालिमाटी के पास इंदागांव वन परिक्षेत्र के रेंजर सुशील सागर ने साइड नहीं देने का आरोप लगाते हुए अपनी गाड़ी यत्रियो से भरे बस के सामने खड़ी कर दी. इसके बाद उन्होंने बस चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे कुछ देर तक सड़क पर तनाव की स्थिति बनी रही.
साइड नहीं देने पर किया विवाद
आरोप है कि साइड नहीं देने की बात को लेकर वन अधिकारी सुशील सागर बस चालक से गाली-गलौच करते हुए विवाद करने लगे. उनके साथ मौजूद कर्मचारी भी चालक से बहस करते नजर आया. इस दौरान बस करीब आधे घंटे तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.
वन अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
बस चालक यशवंत बंजारे ने बताया कि अभ्यारण्य क्षेत्र में हाईवे सिंगल लेन है और लगातार बारिश के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त है. ऐसे में सुरक्षित स्थान मिलने पर ही वाहनों को साइड दी जाती है. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जोखिम नहीं उठाया जा सकता था. चालक ने बताया कि उसने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी और इंदागांव थाने में वन अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया.।
थाना प्रभारी ने बताया
इंदागांव थाना प्रभारी डोमेंद सिन्हा ने बताया कि चालक की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है.
वन परिक्षेत्र अधिकारी का मोबाईल बंद –
इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी का पक्ष लेने के लिए उनके मोबाईल नंम्बर में फोन किया गया लेकिन उनका मोबाईल बंद बता रहा है।



