Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। भारतीय सैनिकों के सम्मान की भावना एवं भारतीय संस्कृति में रक्षा बंधन की परंपरा का सुरक्षा के प्रतीक “रक्षासूत्र” अभियान के अंतर्गत नारायणपुर जिला में 3000 रक्षा सूत्र का लक्ष्य रखा गया था और देश भक्ति की भावना से ओत पोत यहां की महिलाओं/बेटियों ने जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 4389 रक्षा सूत्र एकत्रित किए गए हैं। इस उपलब्धि को लेकर एक विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में जिले के 13 विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधान पाठक, डी बी रावते जिला मिशन समन्वयक एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने एकत्रित रक्षा सूत्रों को सैनिकों तक भेजने हेतु संकल्प लिया।
प्रमुख विद्यालयों का योगदान
1. कस्तूरबा आवासीय विद्यालय नारायणपुर – 500
2. पोर्टा केबिन आ.वि. देवगांव नारायणपुर – 1000
3. बालिका बुनियादी शाला गरांजी – 800
4. स्वामी आत्मा विद्यालय बेनूर – 150
5. शा.उ.मा.शा. बेलगांव – 75
6. शा.उ.मा.शा. दौड़ाई – 500
7. स्वामी आआत्मानंद विद्यालय महावीर चौक – 271
8. शा. कन्या उमावि नारायणपुर – 121
9. 500 सीटर कन्या बुनियादी गरांजी – 282
10. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल सिंगोईतराई – 200
11. पूर्व मा.शा. बंगला पारा – 300
12. कस्तूरबा गांधी विद्यालय ओरछा- 200
कुल: 4389 रक्षा सूत्र
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि “हमारे बच्चे अपने भाइयों रूपी सैनिकों के लिए राखी भेजकर देशभक्ति का परिचय दे रहे हैं। यह गर्व की बात है।”
प्राचार्यों ने भी बच्चों की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्षा सूत्रों को एकत्र कर सैनिकों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।




