बुलंद टाइम्स न्यूज, जांजगीर चांपा। आयुर्वेद के शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण महाराज( हरिद्वार पतंजलि योगपीठ) के जन्मदिवस की उपलक्ष में प्रतिवर्ष 4 अगस्त को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी कार्यक्रम के तहत जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ग्राम सुकली में ( चंदन एग्री टेक कंपनी नर्सरी पर) सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक निशुल्क का पौधा का वितरण किया गया जिसमें आम, नींबू एवं सफेद चंदन का पौधा दिया गया यह कार्यक्रम भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी रामेश्वर सिंह क्षत्रिय एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया बलौदा वन परिक्षेत्र से निशुल्क का पौधा मंगाकर लोगों में बांटा गया जिसमें विशेष सहयोग वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी श्री आदेश जांगड़े जी का रहा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति महिला पतंजलि योग समिति का योगदान रहा सहयोगी के रूप में श्री राम कुमार कश्यप जी, मनीष सिंह, विजय चौहान, अमृत गोड़, लखन गोड़, रामखेलावन, कपिल राठौर, रमन राठौर एवं प्रीतम सिंह के साथ-साथ अन्य सदस्य गण की उपस्थित रहे।





