Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
रतनपुर। रतनपुर-कोटा मार्ग स्थित बैरागबन के प्राचीन मां पीतांबरा अन्नपूर्णा मैया मंदिर परिसर में शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को रतनपुर अग्रवाल समाज द्वारा 151 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक अशोक अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। फलदार वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के लिए भी उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने ऐसे सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
इस वृक्षारोपण अभियान में अग्रवाल समाज के अनेक सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रमुख रूप से सुभाष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सनेहीलाल अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सोमदत्त अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अज्जू अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, फत्तेचंद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सतपाल अग्रवाल, मन्नू अग्रवाल, विजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (पार्षद), पवन अग्रवाल, पवन गोयल, ललित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, करण अग्रवाल, कान्हा गोयल, आयुष अग्रवाल, आयुष अग्रवाल (लड्डू), आदित्य अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल, वसु अग्रवाल, ओंकार अग्रवाल, देव अग्रवाल, वंशु अग्रवाल, आकाश पालीवाल, शिवम गोयल, वैभव अग्रवाल (नंदू), अविरल अग्रवाल, अनय अग्रवाल एवं ध्रुव अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए भविष्य में भी ऐसे जनजागरण एवं वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया।




