Oplus_131072
ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप आफ छत्तीसगढ़ जोन करेगा आयोजन – रेडियो से जुड़े श्रोताओं का होगा सम्मान
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
रायपुर। रेडियो के प्रति लोगों में जागरूकता और पुराने श्रोताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से 20 अगस्त को रेडियो श्रोता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप आफ छत्तीसगढ़ जोन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम वृंदावन हाल, रायपुर में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा।
यह जानकारी समूह के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप आफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर महेन्द्र मोदी होंगे। वहीं कार्यक्रम की
अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण लाहोटी करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक बजाज भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।
श्री देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेडियो श्रोता दिवस मनाने की परंपरा ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप आफ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा हर साल निभाई जाती है। इस दिन रेडियो से जुड़े पुराने श्रोताओं को याद किया जाता है और रेडियो के महत्व पर चर्चा की जाती है।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से रेडियो श्रोता एवं आकाशवाणी रायपुर के उद्घोषक कंपीयर शामिल होंगे।




