Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी द्वारा परिवहन उड़नदस्ता एवं यातायात टीम के साथ नारायणपुर-ओरछा मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ग में आवागमन को प्रभावित करने वाली अव्यवस्थित वस्तुओं को व्यवस्थित कराते हुए रास्ते को सुचारू किया गया, जिससे बसों के आवागमन के लिए मार्ग उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही बस संचालक से चर्चा कर बसों के संचालन एवं निर्धारित समय-सारणी की जानकारी ली गई तथा नियमित रूप से बस सेवा संचालित करने के निर्देश दिए गए।
वर्तमान में नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर बस सेवाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित हो रही हैं। पहली बस सुबह 10:30 बजे नारायणपुर से ओरछा के लिए रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे नारायणपुर वापस आती है। दूसरी बस दोपहर 3:30 बजे नारायणपुर से ओरछा के लिए रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे वापस आती है। वहीं तीसरी बस शाम 5:30 बजे नारायणपुर से ओरछा के लिए रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे नारायणपुर वापस आती है।
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बस संचालक को निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए मार्ग की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।




