Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। बोल बम कांवड़िया संघ चारामा के तत्वावधान में श्रद्धालुओं का एक 16 सदस्यीय जत्था ग्राम सिरसिदा का , लेखराम, जितेन्द्र, लक्ष्मी, नारायण,वासु, तीज लाल, अजय, रमन, अर्जुन, बिट्टू, विष्णु, गौराम, थामेश्वरी, सचिन्द, विदेश्वर, योगेश, पुनम। कांवड़िया रविवार, 9 अगस्त 2026 को बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) की पैदल कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए। और कांवड़ियों को सिरसिदा के ग्राम पंचायत के पंच श्री कन्हैया सिंह ठाकुर और यादराम साहू द्वारा रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगा नदी से उत्तरवाहिनी जल भरेंगे और वहां से पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।




