Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर जिला सभाग ग्रामीण प्रभारी फुलेश्वरी सिंह पैकरा के बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में प्रथम प्रवास पर रतनपुर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
मां महामाया देवी के दर्शन के पश्चात प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा ने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने विशेष रूप से महिला मोर्चा की बहनों को संगठन को मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है तथा महिला मोर्चा भाजपा के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाड़े, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ग्रामीण बिलासपुर गायत्री साहू, जिला उपाध्यक्ष उषा चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रमिला कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य शकुंतला सोनी, गंगिया बाई साहू, एल्डरमेन कोटा, महिला मोर्चा रतनपुर अध्यक्ष राजकुमारी बिसेन, स्वीटी शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेहाना बी बेगम सहित भाजपा रतनपुर महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा के प्रथम प्रवास को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी दिनों में महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
प्रवास के दौरान संगठन विस्तार, महिला सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साहपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। प्रदेश महामंत्री का यह प्रथम प्रवास कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन और नई ऊर्जा का अवसर रहा।




