Oplus_131072
सरपंच-उपसरपंच ने किया संयुक्त ध्वजारोहण
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
गरियाबंद। छुरा विकासखंड के ग्राम फुलझर स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय को तिरंगे की झालरों एवं रंगीन पताकाओं से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत फुलझर के सरपंच संतोष दिवान, उपसरपंच हेमलाल यादव एवं प्रधान पाठक पी.आर. साहू द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों ने राष्ट्रगान गाया तथा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों के नृत्य एवं गीतों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष डीहुराम साहू,सचिव, रुपेश कुमार ध्रुव, उपाध्यक्ष ईश्वर यादव,रेखराम ध्रुव, जहुर दिवान, धनेश ध्रुव, योगेश्वर साहू ,सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विद्यालय की ओर से प्रधान पाठक पी.आर. साहू, प्रधान पाठक हरिराम नगरची,शिक्षक एवन साहू, योगेन्द्र ,सुनिल सिन्हा,तेजराम साहु ,एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
वक्ताओं ने बच्चों को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने एवं शिक्षा के साथ अनुशासन को अपनाकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




