Oplus_131072
बुलंद टाइम न्यूज़/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर खरौद नगर (शिवरीनारायण) जहां पर छठवीं शताब्दी का लक्ष्मणेश्वर महादेव विराजमान है वहां सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं का भोर 4:00 बजे से अपार भीड़ होने लग गया जहां पर पुलिस प्रशासन को काफी मसक्क़त करनी पड़ी श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से पूरे छत्तीसगढ़ अंचल के बोल बम कांवरियों एवं डाक बम द्वारा जल भरकर भगवान भोलेनाथ पर अर्पित करते हुए दिखाई पड़े साथ ही साथ अन्य भक्तों का भी हुजूम उमड़ पड़ा! क्योंकि खरोद मे पुरानी मान्यता के अनुसार रावण कुल के खरदूषण द्वारा बसाया गया है ऐसी पौराणिक कथा में भी यहां का उल्लेख है आगे हमें वहां के प्रमुख पुजारी श्री नागेंद्र मिश्रा जी द्वारा और भी वहां की बहुत ही सारगर्भित बातें सुनने को मिली जैसे सावन के महीने में अगर कोई भक्त वहां पर जल अर्पित करता है उसे भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि यह एक मात्र ऐसी जगह है जहां लक्ष्मणेश्वर महादेव के पर लाख चावल चढ़ाया जाता है और उन्होंने एक अद्भुत बात यह भी बताया कि यहां पर जो जल अर्पित किया जाता है वह सीधे पाताल लोक पर चला जाता है जिसे वैज्ञानिकों ने भी आज तक पता नहीं लग पाया! आगे मिश्रा जी ने यह भी बताया कि यहां पर बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए रूकने एवं भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहती है एवं हमारे पूर्वजों द्वारा पूर्व से ही यहां का पूजा पाठ संभालते आ रहे हैं वैसे तो यहां प्रतिदिन पूजा पाठ सुबह शाम चलती रहती है लेकिन सावन के महीने में यहां का महत्व और विशेष हो जाता है भक्तजन ( महानदी) चित्रोत पल्ला से जल भरकर रोज चढ़ाने आते हैं यह राम वन पथ गमन भी है आगे उन्होंने यह भी बताया कि यहां से भारत सरकार द्वारा रेल मार्ग को भी चिन्हित किया है हम लोगों को जानकारी मिलने पर पूरे नगर वासियों के तरफ से सरकार को यह भी अवगत कराये है कि यहां रेलवे स्टेशन का नाम शिवरीनारायण न रखकर खरौद धाम रखा जाए! अंत में उन्होंने कहां की श्रावण महीने की अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं के लिए रूकने एवं भोजन के लिए विशेष भंडारा तैयार किया जाएगा यहां तीसरे सोमवार को भक्तों के द्वारा बनाई गई झांकी प्रदर्शन बहुत ही अद्भुत एवं दुर्लभ नजारा देखने को मिला जो बहुत ही मनमोहक रहा ढोल नगाड़ा एवं विभिन्न प्रकार के बाजो के साथ इंद्रधनुष की तरह रात्रि में दिखाई देने लगा जिसकी नजारा को भी हमने अपने कैमरे मैं कैद कर लिया! शिवरीनारायण से खरोद तक विभिन्न संगठनों द्वारा बोल बम एवं भक्तजनों के लिए निशुल्क का भंडारा का भी व्यवस्था किया गया था जिसमें शिवरीनारायण के प्रमुख व्यवसाय श्री राजेश अग्रवाल जी एवं उनके टीम द्वारा रात्रि 12:00 बजे तक भोजन की व्यवस्था की गई थी रास्ते भर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की जयकारा लगाते हुए मस्ती में डूबे रहे उक्त आयोजन में प्रशासन एवं पुलिस की विशेष भूमिका भी रही ताकि रास्ते पर किसी को कोई प्रकार की परेशानी न हो सके।





