Oplus_131072
आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित होगा अभ्यास।
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा नागरिकों को आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे झुमका जलाशय, ग्राम ओड़गी में मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा।
यह मॉकड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। अभ्यास के दौरान आपदा की संभावित स्थिति में विभिन्न विभागों एवं संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा।
नागरिकों के लिए आवश्यक निर्देश…
अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें।
अफवाहों पर ध्यान न दें और दूसरों तक केवल सही एवं अधिकृत जानकारी पहुंचाएं। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।अभ्यास को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम का सहयोग करें।
जिला प्रशासन ने कहा है कि आपदा की स्थिति में बेहतर तैयारी और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए ऐसे अभ्यास महत्वपूर्ण हैं। नागरिकों का सहयोग मॉकड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




