Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। राम मिलेंगे आश्रम ग्राम तेंदुआ धाम ( शिवरीनारायण खैरताल रोड ) जहां पर दिनांक 23 अगस्त दिन रविवार को सावन महोत्सव के अंतर्गत सवा लाख पार्थिव शिवलिंग स्थापना पूजन एवं भव्य आयोजन के पश्चात आश्रम में शिव संकल्प विषय पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जहां पर संतों का समागम भी होगा व आश्रम के तरफ से सभी को सम्मानित भी किया जाएगा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आश्रम के मुख्य संचालक डॉ अशोक हरिवंश जी ने सभी लोगों को पहुंचने के लिए अपील की है कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सहयोगी के रूप में श्रीमती अंजू गबेल संचालिका एवं पूर्णेन्द्र सक्सेना, अरुण कुमार, विकास तिवारी जी व अन्य सहयोगी गण लगे हुए हैं।





