बुलंद टाइम्स न्यूज़, गरियाबंद। छुरा विकासखंड के ग्राम फुलझर घटारानी के युवा समाजसेवी योगेश्वर साहू पिछले 20 वर्षों से मां घटारानी के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया, अखबार और रेडियो के माध्यम से उन्होंने मां की महिमा को लाखों लोगों तक पहुंचाया है।
यह बात मानवाधिकार संगठन के जिला गरियाबंद अध्यक्ष श्री महेंद्र गंधर्व और ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप छत्तीसगढ़ जोन के प्रदेश अध्यक्ष रायपुर के मोहनलाल देवांगन ने कही।
दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि योगेश्वर साहू सिर्फ धार्मिक प्रचार तक सीमित नहीं हैं। वे वन संरक्षण, शराबबंदी और गांव के समग्र विकास के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
महेंद्र गंधर्व और मोहनलाल देवांगन ने कहा कि योगेश्वर साहू का कार्य अत्यंत सराहनीय है। शासन-प्रशासन को ऐसे जमीनी स्तर पर काम करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने भी योगेश्वर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कारण ही आज फुलझर घटारानी की पहचान पूरे प्रदेश में बनी है।




