Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। श्रावण मास के पावन पर्व पर शांति नगर सिरसिदा के महिलाओं द्वारा शिव मंदिर शांति नगर सिरसिदा में शिव भक्तों द्वारा जल अभिषेक कर रामचरित मानस के सुन्दर काण्ड का आयोजन भक्ति भावना के साथ आयोजन किया गया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया । सुन्दर काण्ड का बहुत सुन्दर वाचन सचिन पटेल, कामिनी ठाकुर द्वारा किया गया तथा बहुत ही लय के साथ भजन लता सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया। रामचरित मानस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति मिथलेश पटेल, माधुरी ठाकुर, राजकुमारी यदु, त्रिवेणी देवांगन, कुसुम गजेंद्र, गांगा साहू प्रीति सोनी एवं अंश सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, तथा भविष्य में इसी प्रकार आयोजन किया जाएगा का निर्णय लिया गया।।




