Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। एक्सिस बैंक नारायणपुर के सौजन्य से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोडीतराई नारायणपुर में विकास खंड स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन एक्सिस बैंक के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के पूजन वंदन से हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री स्वरूप कुमार हरि भूतपूर्व व्यायाम शिक्षक रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य श्री कल्याण कुमार मिस्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 14 विद्यालय -शासकीय बालक स्कूल नारायणपुर,पोटाकेबिन देवगांव,हेजेस महावीर चौंक, शास . कन्या स्कूल बंगलापारा विवेकानंद विद्यापीठ आकाबेडा, विवेकानंद विद्यापीठ कुंदला , रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर,शास हाईस्कूल बिंजली आदि के 60से अधिक प्रतिभागी बच्चे शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सेजेस सिंगोड़ीतराई, द्वितीय स्थान रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर एवं तृतीय स्थान पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के बच्चे रहे। इस प्रतियोगिता का अगला चरण विकासखंड ओरछा में किया जाएगा तत् पश्चात जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का कार्यक्रम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में संपन्न होना है। जिसकी तिथि पृथक से चयनित विद्यालयों को प्रदान की जाएगी।




