Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप जैसे ऑनलाइन बेटिंग और जुआ ऐप ने हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भोलेनाथ के नाम पर जुए का धंधा, घर-घर में कर्ज और आत्महत्या का कारण बन रहा है। साथ ही ट्रेडिंग के नाम पर युवाओं के पैसों को खपाने का बड़ा खेल चल रहा है।
सरकार द्वारा लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी नए-नए नामों से बेटिंग ऐप खुलेआम चल रहे हैं।
इसी के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने निर्णय लिया है कि दिनांक 7 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे गुरु घासीदास प्लाजा, रायपुर से राजभवन तक पैदल मार्च कर राजभवन का घेराव किया जाएगा और महामहिम राज्यपाल जी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हमारी प्रमुख मांगें :-
1. महादेव ऐप के सभी संचालकों और प्रमोटरों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
2. छत्तीसगढ़ में चल रहे सभी ऑनलाइन बेटिंग, सट्टा, जुआ एवं अवैध फॉरेक्स ट्रेडिंग ऐप पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।
3. बेटिंग ऐप से बर्बाद हुए युवाओं के लिए पुनर्वास और काउंसलिंग योजना शुरू की जाए।
4. पुलिस द्वारा बेटिंग ऐप के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
हम सभी मीडिया बंधुओं, सामाजिक संगठनों और प्रदेश के युवाओं से अपील करते हैं कि 7 सितंबर को राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होकर इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।




