Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। ग्राम तुस्मा (शिवरीनारायण) के हाई स्कूल में 5 सितंबर को सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथहुई तत्पश्चात डॉ राधाकृष्णन की जीवन गाथा पर शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने व्याख्यान दिया हाई स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय के शिक्षकों को उपहार भेंट करते हुए केक काटकर डॉ राधाकृष्णन की जयंती मनाई जिसमें विद्यालय के व्याख्याता श्री प्रदीप सिंह चंदेल, श्री सुमित उपाध्याय, श्रीमती गीता चौहान एवं श्याम सुंदर साहू के साथ पूरे विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे




