Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ( चाम्पा हसौद मार्ग)बम्हनीडीह की पावन धरा पर भक्ति और ज्ञान का महाकुंभ 13 से 19 सितंबर तक होने जा रहा है जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य महाराज श्री अनिरुद्धाचार्य के श्रीमुख से सुनने को मिलेंगे कथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलते रहेंगे तत्पश्चात 1 घंटे विशेष प्रश्नोत्तरी भी समाहित रहेगी कथा का आयोजन पितृ पक्ष के उपलक्ष में जयपुरिया परिवार द्वारा किया जा रहा है वैसे भी बम्हनीडीह नगर पंचायत इस प्रकार के आयोजन के लिए पहले से ही जाने जाते हैं जहां पर कई प्रकार की ऐतिहासिक कार्यक्रम होते रहते हैं जांजगीर जिले के अंतर्गत बम्हनीडीह राजनीति के क्षेत्र में भी आगे रहते हैं अभी-अभी नगर पंचायत बनने के बाद वहां के लोगों ने राजनीति के दाव पेच मे भी लोगों ने खूब मजे चखे हैं साथ ही साथ बम्हनीडीह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए भी क्षेत्र में प्रसिद्ध है लोगों की जागरूकता एवं विश्वास के चलते इस प्रकार का आयोजन होना भी चाहिए! यहां पर जयपुरिया परिवार के लोगों ने कई प्रकार के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर राजनीति के क्षेत्र में हो इस आयोजन से वहां पर लोगों को यह सब देखने को मिलेगा! श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर किसी प्रकार की कमी न होने पाए यह सब ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है एवं जयपुरिया परिवार ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील करते हुए सभी लोगों को भाव भरा आमंत्रण भी दिए हैं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से आग्रह भी किए हैं!




