Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, छुरा/घटारानी। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी धाम की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। हमारी न्यूज टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां की हकीकत देखकर हैरान रह गई। दूर-दूर से हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है।
शौचालय में गंदगी का अंबार – मंदिर परिसर में बना शौचालय गंदगी से भरा पड़ा है। बदबू के मारे अंदर जाना मुश्किल है। महिला पर्यटकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इतना बड़ा ट्रस्ट होने के बाद भी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
पेयजल और लाइट की समस्या – पूरे परिसर में पीने के पानी की भारी किल्लत है। लगे हुए सोलर लाइट और सौर ऊर्जा सिस्टम खराब पड़े हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है।
पार्किंग व्यवस्था ठप – पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। पार्किंग संभालने वाला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर मनोरंजन करते देखा गया। मजबूरन दुकानदार और व्यापारी ही पार्किंग संभाल रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
अध्यक्ष ने नहीं उठाया फोन – इस संबंध में जब हमारी टीम ने घटारानी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष दीवान से संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
सवाल यह है कि जब हर साल लाखों का चढ़ावा और ट्रस्ट का पैसा आ रहा है, तो वह पैसा कहां जा रहा है? विकास के नाम पर घटारानी मंदिर कोसों दूर है। पर्यटकों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।




