Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। राधा अष्टमी के पावन पर्व पर बरसाना धाम में माननीय श्री प्रीतम प्रधान जी के साथ दर्शन के लिए राधा रानी मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त किये एवं संतों के द्वारा मनीष सिंह को राधा रानी की छाया चित्र भेंट करते हुए आशीर्वाद भी प्रदान किया! श्री प्रीतम सिंह प्रधान जी बरसाना एवं आसपास के क्षेत्र में बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति हैं जो उत्तर प्रदेश के छाता विधानसभा क्षेत्र से कई बार नेतृत्व कर चुके एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी के साथ रहकर राजनीति के साथ-साथ साधु संतों का सेवा कार्य भी करते रहते हैं जो छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर चांपा के इंजीनियर रतन सिंह क्षत्रिय के समधी एवं डॉक्टर प्रियंका सिंह के ससुर जी हैं श्री प्रीतम सिंह जी 80 के दशक पार करते हुए आज भी उनकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहते है वे प्रतिदिन सुबह राधा रानी के साथ-साथ ओसरेष्वर महादेव की भी दर्शन करने जाते हैं राजनीति के क्षेत्र में उनका खासा प्रभाव आज भी है कई बार वह बरसाना के सहकारी समिति के प्रधान भी रह चुके हैं बरसाना नंदगांव मथुरा के साथ-साथ आसपास के सभी साधु संत उनका काफी आदर करते हैं वे स्वयं सन्यासी की तरह भी जीवन यापन करते हैं आसपास के सभी मठ एवं आश्रमों में भरपूर सहयोग भी करते हैं जब जब भी छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु जन वहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं उनकी श्रद्धा से आदर सत्कार भी करते रहते हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ से उनका काफी लगाव है यहां के व्यक्तियों का बहुत सम्मान करते हैं राधा रानी के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से मनीष सिंह अचानक पहुंचे तो उन्होंने बिना देर किए अपनी पोती माही बिटिया को लेकर बरसाना धाम मंदिर में अपार भीड़ होते हुए भी राधा अष्टमी के दिन बहुत ही श्रद्धा पूर्वक दर्शन करा कर संतोष से आशीर्वाद भी दिलवाये! यह उनकी सहजता का परिचायक है बरसाना के आसपास ठाकुर राजपूतों की आज भी 42 गांव में खास प्रभाव है जहां पर आज भी शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं जो नंद गांव से लेकर 84 कोसों तक फैला हुआ है जहां आज भी भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी की कृपा बरसती रहती है।




