Oplus_131072
आयोजक समिति, बच्चों एवं ग्रामवासियों के प्रति जताया हृदय से आभार।
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
गुंडरदेही। चंदनबिरही में 20/09/26 रविवार को गणेशोत्सव में आयोजित मोरभांवरा सांस्कृतिक कार्यक्रम में जसवंत सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान आयोजक समिति, प्यारे बच्चों एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ जिस आत्मीयता, स्नेह और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया, वह उनके लिए बेहद खास एवं यादगार पल रहा।
इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत जसवंत सिन्हा ने कहा कि चंदनबिरही के लोगों द्वारा दिया गया यह स्नेह, अपनापन और सम्मान उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि प्रेम एवं विश्वास की अनमोल निशानी है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों का यह आत्मीय व्यवहार और सम्मान उन्हें सदैव याद रहेगा।
उन्होंने इस विशेष सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए समस्त आयोजक समिति, प्यारे बच्चों एवं चंदनबिरही के सभी ग्रामवासियों का हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का यह स्नेह सदैव उनके दिल के करीब रहेगा।




