उज्जैन | उज्जैन मध्यप्रदेश भगवान महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मन्दिर से प्रस्थान कर जैसे ही रामघाट पर पहुंची, वैसे ही चहुंओर आस्था और श्रद्धा का जन-सैलाब उमड़ पड़ा। श्रावण में अपने सौंदर्य की छटा बिखेरते हुए स्वयं प्रकृति भगवान महाकाल का स्वागत करने के लिए आतुर दिखाई दी। पुजारियों के साथ भगवान का जलाभिषेक वर्षा कर इन्द्रदेव ने भी किया।
जिससे रामघाट पर भव्यता , दिव्यता और आस्था का अद्भुत संगम दिखाई दिया। रामघाट और दत्त अखाड़ा पर चहुंओर बढ़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें। भगवान महाकालेश्वर का पूजन और जलाभिषेक पं.आशीष पुजारी द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद उमेशनाथ जी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।






