Oplus_131072
विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता…
बुलंद टाइम्स न्यूज़/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश एवं मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज 26 सितंबर दिन शनिवार को कोरिया जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत शासन के निर्देशों का जिले में तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
कलेक्टर ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि अवकाश के दौरान बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें। साथ ही, जिलेवासियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने तथा अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।




