Oplus_131072
दूरस्थ बस्तर में संगठन को और सक्रिय करने की पहल, दंतेवाड़ा के कर्मठ एवं निडर पत्रकार आशा राम कर्मा बने जिला अध्यक्ष
दंतेवाड़ा। पत्रकार एकता फाउंडेशन छत्तीसगढ़ पत्रकारों के हित, सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र के पत्रकारों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती प्रदान करना है।
इसी क्रम में पत्रकार एकता फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रह्लाद द्विवेदी जी की सहमति एवं अनुशंसा से तथा प्रदेश महासचिव श्री नवीन राजपूत द्वारा बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र दंतेवाड़ा में संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा के कर्मठ, सक्रिय एवं निडर पत्रकार श्री आशा राम कर्मा को जिला अध्यक्ष, दंतेवाड़ा नियुक्त किया गया है।
आशा राम कर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता, निर्भीक पत्रकारिता और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
फाउंडेशन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि आशा राम कर्मा के नेतृत्व में दंतेवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा तथा स्थानीय पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विषयों को प्रदेश स्तर पर फाउंडेशन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रह्लाद द्विवेदी जी ने आशा राम कर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा और पत्रकार हितों को आगे बढ़ाते हुए दंतेवाड़ा क्षेत्र में पत्रकार एकता को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




