Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, कवर्धा। जिले के एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना स.लोहारा अंतर्गत 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 28 सितंबर 2026 किया गया : राज्य शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के तहत आज स.लोहारा में एक दिवसीय “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का अत्यंत सफल और भव्य आयोजन किया गया। स.लोहारा के कुल 259 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनहित के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ‘विकसित भारत 2047’ का नागरिक संकल्प लेना तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, हितग्राही माताएं, स्वसहायता समूह की महिलाएं, बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

आंगनबाड़ी केन्द्र सिंगारपुर जंगल में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री लालाराम साहू एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री रवि राजपूत उपस्थित हुए उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं के प्रति प्रेम एवं बच्चों के प्रति स्नेह व्यक्त किया तथा इस आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को जनसमुदाय को जोड़ने तथा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति समर्पित कार्यक्रम बताया । उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मिले बच्चों और महिलाओं के प्रेम एवं स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को मंच पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। गर्भवती महिलाओ का गोदभराई की गईI केंद्र में खाद्यान्नों, ताजी हरी सब्जियों और फलों से बनाई गई आकर्षक “मेरी पौष्टिक थाली” का प्रदर्शन किया गया जो समुदाय को कुपोषण मुक्त भारत का संदेश दे रही है। आंगनबाड़ी केन्द्र स.लोहारा क्रमांक 01 में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनवाडी केंद्र की 02 गर्भवती महिलाओ का गोदभराई, 01 बच्चे का अन्नप्रासन हुआ, 01 बच्ची से अंग्रेजी वर्णमाला पूछे, एक महिला ने गीत गाया तथा एक महिला द्वारा महतारी वंदन योजना का अनुभव साझा किया साथ ही पोषण वाटिका का भी विजिट किये । आंगनबाड़ी केन्द्र लखनपुर क्रमांक 01 एवं बाँधाटोला क्रमांक 01 में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पटेल, नितेश अग्रवाल जिला भाजपा महामंत्री, मंडल अध्यक्ष श्री लालाराम साहू, कृष्णकुमार वैष्णव मंडल प्रभारी, जलेश्वर वर्मा मंडल महामंत्री, शिवचरण पटेल सोसायटी अध्यक्ष, शिवकुमारी सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता शकुन जायसवाल, तिलोचन साहू एवं राजू पटेल उपस्थित हुए कार्यक्रम में आंगनवाडी केंद्र की 02 गर्भवती महिलाओ का गोदभराई, 02 बच्चो का अन्नप्राशन हुआI बच्चो से गीत कविता, अंग्रेजी वर्णमाला आदि पूछा गया एवं उन्हें पुरस्कृत किया गया I महिलाओ द्वारा महतारी वंदन योजना, PMMVY का अनुभव साझा किया I पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगे गई थी एवं खिलौना बैंक की जानकारी परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर द्वारा दी गईI आंगनबाड़ी केन्द्र उड़ियाखुर्द क्रमांक 02 में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में SDM मैडम श्रीमती शिल्पा देवांगन उपस्थित हुए I साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र सलिहा, नवागांव एवं गुलालपुर में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सोहन शिवोपासक, जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी चंचल यादव उपस्थित हुएI कार्यक्रम में आंगनवाडी केन्द्रों में सहयोग करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया एवं विभागीय योजनाओ की जानकारी दी गई, हर घर मुनगा घर घर मुनगा के बारे में बताया गया। सभी आंगनवाडी केन्द्रों में सरपंच, सचिव, पंच, जनप्रतिनिधि, पर्यवेक्षक, विभिन्न सहयोगी विभाग के अमले, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी के सहयोग से किया गया I विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से सजे कार्यक्रम: आंगनबाड़ी केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां दिनभर कई महत्वपूर्ण और मनोरंजक गतिविधियां संपन्न हुईं। सामुदायिक ‘न्योता भोज’ व फल वितरण: बच्चों के लिए स्थानीय जनभागीदारी से अत्यंत स्वादिष्ट और पौष्टिक ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए मनोरंजक खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें फल और मिठाइयां बांटी गईं। मेहंदी, रंगोली व स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता: महिलाओं और युवतियों के लिए पारंपरिक मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ आयोजित कर सुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। पोषण वाटिका के लिए पौधारोपण: कुपोषण को दूर करने के संदेश के साथ केंद्रों में फलदार व पौष्टिक सब्जियां उगाने के लिए ‘पोषण वाटिका’ तैयार की गई और ‘घर-घर मुनगा’ लगाने का संकल्प लिया गया। खिलौना बैंक की स्थापना: बच्चों के मानसिक विकास के लिए समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलौने और खेल सामग्री दान करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे केंद्रों में ‘खिलौना बैंक’ समृद्ध हो सकें। योजनाओं के लाभ और लाभार्थियों का सम्मान। कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने मंच पर आकर समाज के साथ अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए। महतारी वंदन की राशि का सही उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर करने वाली सजग माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, नवीन पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मौके पर ही पंजीयन भी सुनिश्चित किया गया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया।




