लैलूंगा, रायगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वावधान में गांधी जयंती का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक श्री हृदयराम राठिया, जिला महामंत्री रायगढ़ ठंडा राम बेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा अध्यक्ष वीरेंद्र साह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायगढ़ दिलीप केरकेट्टा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और स्वच्छता के संदेश को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री प्रमोद प्रधान, उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला, अप्रन्स सिन्हा, धर्मेंद्र बानी, राज पटेल, आकृत सारथी, सानू खान, शिवशंकर पैंकरा, शुभम गुप्ता, रोशन साहू, तेजस बंजारे, मण्डल अध्यक्ष शंकर यादव, सम्राट महंत, चक्रधर सिदार, जगदीश सिदार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी सतीश चौहान, सह मीडिया प्रभारी हीरालाल राठिया, हरीश पैंकरा, भूवेश राठिया एवं प्रवीण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रपिता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




