रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा— लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी ( खाद्य एवं प्रसंस्करण व उद्योग मंत्रालय ) भारत सरकार का आगमन कल छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में होने जा रहा है जहां पर पत्रकारिता, सिनेमा, व्यापार एवं उद्योग जगत को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे कार्यक्रम का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 2:00 बजे को होगा जिसमें पासवान जी के साथ-साथ मुंबई से बॉलीवुड के अभिनेता एवं उद्योग व पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए अन्य हस्तियां भी शामिल होंगे प्रातः 11:00 स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर हवाई अड्डा पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शरद पांडे जी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के द्वारा फूल माला एवं गाजे बाजे के साथ केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा |
स्वागत के बाद माननीय केंद्रीय मंत्री जी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक लेंगे तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम के लिए रवाना हो जाएंगे उनके साथ में लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर उनकी स्वागत की तैयारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कर ली गई है |

स्वागत के लिए जिला जांजगीर चांपा से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कल सुबह रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे जिसमें मुख्य रूप से श्री रामेश्वर सिंह क्षत्रिय प्रधान महासचिव छत्तीसगढ़, श्री सतीश कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री शांतम कश्यप खेल प्रकोष्ठ, श्री रघुनंदन पटेल जिला महासचिव, मनीष सिंह ठाकुर, श्री सौमित्र सिंह, श्री वैभव सिंह श्री बंजारे जी जिला अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी के साथ-साथ लेबर सेल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रायपुर के लिए रवाना होंगे प्रदेश अध्यक्ष श्री शरद पांडे जी ने समय को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर माननीय मंत्री जी के स्वागत के लिए पहुंचने की अपील की है!




